सज उठें बाल गोपाल हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की..., तो लीजिए आ गया जन्माष्टमी का त्यौहार और कान्हा को खूबसूरत ढंग से सजाने का अवसर..., जिसमें आप बाल गोपाल को अपनी इच्छानुसार सजा सकती हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान विष्णु ने कृष्ण के रूप में धरती पर स्वयं जन्म लिया था और लोग आज के दिन अपने घर को साफ सुथरा कर के भगवान श्री कृष्ण को और उनकी पालकी को सजाते हैं। आप चाहें तो पूजा घर को अलग-अलग थीम से सजा सकती हैं। फूल एवं माला से सजे मंदिर आप इस दिन पूजा घर की सजावट रंग-बिरंगे फूलों की लडिय़ों से करें, जिससे न केवल आपका पूजा घर महक उठेगा, बल्कि आकर्षक भी लगेगा। पूजा घर की दीवारों, खिड़कियों एवं दरवाजे को आप लाल, पीले और नीले रंग के चमकदार पर्दों से सजा सकती हैं। बाल गोपाल का श्रृंगार बाल गोपाल को इस दिन नई पोशाक पहनाएं तथा उन्हें नए आभूषण खासतौर पर गले का हार तथा भारी मुकुट पहनाएं, क्योंकि भगवान श्री कृष्ण स्टोन और मोतियों के हैवी वर्क वाली पोशाक पहनते थे, वहीं उनके आभूषण एवं मुकुट बेहद सुद...