क्या आपके जीवन में भी हैं ऐसे दोस्त - हेमा शर्मा
क्या आपके जीवन में भी हैं ऐसे दोस्त जिंदगी के सफर में न जाने कितने ही दोस्त मिलते और बिछुड़ते हैं, परंतु हर किसी के साथ आप जीवन का सुख-दुख नहीं बांट सकते, सुख के समय में तो आपके आस-पास दोस्तों का जमघट लगा रहता है, परंतु मुश्किल की घड़ी में जो साथ दे, वही तो सच्चा दोस्त होता है। दोस्त एक जैसी आदतों वाले भी हो सकते हैं और विपरीत आदतों वाले भी होते हैं और दोनों ही तरह के लोगों की दोस्ती की मिसाल देखते ही बनती है। शायद यही कारण है कि एक दोस्त मुसीबत में हो तो दूसरे को उसकी भनक बिना बताए ही लग जाती है। दोस्ती की बुनियाद बचपन से पवित्र रिश्ते का अहसास कराती दोस्ती की बुनियाद किस तरह से विश्वास, सच्चाई, निष्ठा और वफादारी पर टिकी होती है, इसकी समझ बचपन से ही आनी शुरू हो जाती है। जब बच्चा स्कूल जाना शुरू करता है, तो पहली बार वहां दोस्त बनाता है, वहीं वह अपने दोस्त पर विश्वास करना तथा उससे हर बात सच्चाई से बताना भी सीख जाता है तथा दोस्त के झूठ बोलने पर रूठ भी जाता है। स्कूल में बच्चे की अपनी एक अलग दुनिया होती है, जिस में उस के दोस्त भी बहुत सारे होते हैं, उन के साथ खेलते-कूदते ...