कैसे बनें प्रफैक्ट होम मैनेजर - हेमा शर्मा

  कैसे बनें प्रफैक्ट होम मैनेजर


आखिर घर कभी होटल की तरह साफ सुथरा क्यों नहीं नजर आता, जब कि आप घर को सजाने संवारने और साफ सफाई में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं, उसका कारण यही है कि होटल में आपको उतना ही सामान नजर आएगा, जितना कि उस स्पेस के लिए जरूरी होता है, परंतु घर में सामान बहुत ज्यादा होता है। यदि आप भी घर के हर कोने को साफ और व्यवस्थित रख कर हर किसी से प्रफैक्ट होम मैनेजर का खिताब पाना चाहती हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

लिविंग रूम डेकोरेशन


- सबसे पहले तो लिविंग रूम में उतना ही फर्नीचर और डेकोरेटिव पीस रखें, जितने जरूरी हैं, इससे उन्हें मैनेज करना आसान हो जाता है।
- सोफा कवर या पर्दे थोड़े डार्क कलर के ही सिलेक्ट करें, ये जल्दी गंदे नहीं लगते। यदि लाईट कलर यूज करना ही है, तो फिर सोफा कवर, पर्दे एवं कुशन कवर्स आदि के एक से ज्यादा पेयर रखें, ताकि इनकी क्लीनिंग आसान हो जाए।
- बहुत सारे फोटो फ्रेम्स की अपेक्षा सारे फोटो का कोलाज बना कर एक-दो फ्रेम लगाएं, इससे लिविंग रूम को क्लीन लुक मिलेगा।
- सोफे के पीछे की जगह को स्मार्टली यूज करें, एक्स्ट्रा ब्लैंकेट, कुशन कवर एवं डेकोरेटिव आइटम्स को बक्से में भर कर सोफे के पीछे रख दें, एक्स्ट्रा बुक्स को भी आप ट्रंक में भर कर यहां रख सकती हैं।
- अपना एंटरटेनमेंट कॉर्नर एक बार चेक करें, डीवीडी या सीडी का कलेक्शन चेक करें, जो मूवी आप देख चुके हैं और जिसका कलेक्शन आपको नहीं रखना है, उसे हटा दें।
- यदि आपने लिविंग रूम में लोटस पोंड या वास आदि रखे हैं, तो उसकी क्लीनिंग का खास ख्याल रखें, उसका पानी रोजाना बदलती रहें, ताकि बीमारियां न पनपने पाएं।

किचन मैनेजमेंट

- जो चीजें अक्सर इस्तेमाल में आती हैं, उन्हें एक ही जगह रखें, ताकि उन्हें ढूंढने में समय बर्बाद न हो।
- क्रॉकरी को भी उसके यूज के हिसाब से अरेंज करें, रोजाना या अक्सर यूज होने वाली क्रॉकरी निचले शेल्फ  में रखें और कभी-कभार यूज होने वाली क्रॉकरी को ऊपर के शेल्फ  में रखें।
- गैस के पास ही कुकिंग रेंज सेट करें जैसे कि मसालों, नमक, शक्कर के जार, कुकिंग पैन एवं कड़ाही आदि को गैस के पास के शेल्फ  में ही रखें, ताकि इन्हें यूज करने में आसानी हो।
- किचन में हर समय शॉपिंग लिस्ट लगा कर रखें, जैसे ही कोई चीज आउट ऑफ  स्टॉक होती है, फौरन उसे लिस्ट में शामिल कर लें, इससे आपको पता रहेगा कि किचन में क्या चीजें नहीं हैं और अंतिम समय में होने वाली भागदौड़ से आप बच जाएंगी।
- किचन में साफ-सफाई का खास ख्याल रखें, एग्जॉस्ट फैन जरूर लगवाएं, इससे किचन में धूल-मिट्टी कम जमती है और किचन क्लीन रहता है।

बेडरूम

- बेडरूम के ड्रॉअर्स का यूज अक्सर हम गैर जरूरी चीजों को स्टोर करने के लिए करते हैं और जब उन चीजों की जरूरत पड़ती है, तो उन्हें ढूंढने में पूरा बेडरूम ही तहस-नहस कर देते हैं। हर चीज के लिए एक जगह निर्धारित करें और उसे यूज के बाद वहीं रखें, इससे आपका बेडरूम तो ऑर्गेनाईज रहेगा तथा आपके समय की भी बचत होगी।
- बेड केवल सोने के लिए नहीं होते, इसके नीचे-ऊपर और आसपास की जगह को आप स्टोरेज के लिए स्मार्टली यूज कर सकती हैं, परंतु इसका अर्थ यह नहीं कि आप कहीं भी कुछ भी रख दें।
- आप कलरफुल स्टोरेज ट्रे और प्लास्टिक बिन ले आएं और इसमें सामान रख कर बेड के नीचे या साईड में अच्छी तरह अरेंज करें, इन ट्रे और प्लास्टिक बिन्स को समय-समय पर क्लीन करती रहें।
- बेडरूम के हर फर्नीचर यहां तक कि नाईट टेबल का सिलेक्शन करते समय भी स्टोरेज को ध्यान में रखें।
- छोटे घरों में ड्रेसिंग टेबल भी अक्सर बेडरूम में ही रखा जाता है। कॉस्मेटिक्स के लिए कलरफुल ट्रे यूज करें, ज्यूलरी और एक्सेसरीज के लिए हैंगिंग ऑर्गेनाइजर यूज करें, इसमें कई पॉकेट्स बने होते हैं और इसमें आपके ईयर रिंग्स, ज्यूलरी एवं वॉचेस आदि अच्छे से अरेंज हो जाते हैं।

वॉर्ड रोब मैनेजमेंट

- हर सीजन के बाद अपना वॉर्ड रोब चेक करें, उसमें से जो भी कपड़े अगले सीजन में यूज न करने हों, उन्हें वॉर्ड रोब से हटा दें।
- जब भी वार्ड रोब में नए कपड़े, खिलौने या बुक्स आदि रखें, तो पुरानी और अनुपयोगी चीजों को निकाल दें, इससेगैर जरूरी चीजों से घर भरा नहीं रहेगा और मैनेज करना भी आसान हो जाएगा।
- एक जैसे कपड़े जैसे कि शर्ट, सूट, वेस्टर्न वियर्स, इंडियन वियर्स एवं पार्टी वियर्स आदि को वॉर्ड रोब के एक हिस्से में रखें, इससे जरूरत पडऩे पर आपको पूरा वॉर्ड रोब ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- हैवी सूट्स, साडिय़ां, बच्चों के हैवी कपड़े एवं जेंट्स सूटस, जो कि कभी-कभार ही पहने जाते हैं, उन्हें सूटकेस में रख दें।
- कई पॉकेट वाले हैंगिंग प्लास्टिक बैग्स को भी वॉर्ड रोब में लटका कर रख दें, इसमें आप रुमाल एवं अन्य छोटा सामान रख सकती हैं।
- कपड़ों को हमेशा आयरन कर के ही वॉर्ड रोब में रखें, इससे वॉर्ड रोब आर्गनाईज्ड रहेगा।

काम की बातें

- ऐसी कोई चीज जो अच्छी कंडीशन में हो, परंतु आपके काम न आती हो, उसे किसी को दान कर दें।
- जरूरी पेपर्स और बिल्स को फाईल करने की आदत डालें।
- घर को क्लीन लुक देने के लिए टूटे हुए बेकार के इलेक्ट्रॉनिक या किचन अप्लायंसेस, गेम्स, पुराने कॉस्मेटिक्स, ज्यूलरी, बच्चों के पुराने खिलौने, गैर जरूरी कपड़े एवं अन्य सामान हटा दें।
हेमा शर्मा


Comments

Popular posts from this blog