रावण ने कहा ... ... हेमा शर्मा
रावण ने कहा ... ... रावण ने कहा अपनी वीरगति से पहले इससे पहले मुझे जलाएं ये दुनिया वाले मेरी आवाज़ तू हर किसी तक पहुंचा दे मैंने तो बस किया था एक सीता हरण नहीं छुआ था उसे आखिरी सांस तक जानता था कि मेरा पाप न था अक्षम्य जलता रहुंगा मैं यूंही अब सदियों तक वोजो हर दिन नारी की लूट रहे अस्मत वो जो भूल रहे हैं अपना अंतिम हश्र वोभी न बचेंगे जब आएगा अंतिम पल जलाएगी उनको भी दोज़ख की अगन बचेगा वही जो जाएगा खुद ही संभल सीख लो करना तुम नारी का सम्मान पराई ही सही पर है माँ, बेटी और बहन तुम हरगिज न बनना कभी भी रावण बन सको तो बन के दिखाना तुम राम कितना ही बड़ा हो जाए बुराई का कद इक दिन राम कर देते हैं उसे भी खत्म बस इतना सा ही था रावण का संदेश अपनी वीरगति से पहले का ये संदेश हेमा शर्मा