गेस्ट रूम बने बेस्ट - हेमा शर्मा


                       गेस्ट रूम बने बेस्ट

कभी त्यौहार तो कभी पारिवारिक फंक्शन तो छुट्टियों में हर किसी के घर पर मेहमानों एवं रिश्तेदारों का आना जाना लगा ही रहता हैऐसे में बेहद जरूरी है कि उन्हें कुछ इस तरह का माहौल दिया जाए कि उन्हें अपने घर जैसी फीलिंग ही आए और यह सब तभी संभव हो सकता हैजब आप गेस्ट रूम को मेहमानों की जरूरत के अनुसार ही तैयार करें। जिस रूम में वे रहने वाले हैंवहां उनकी जरूरत की सारी चीजें मौजूद होनी चाहिएताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना  करना पड़े।

पर्सनल टच

मेहमानों के आने से पहले ही गेस्ट रूम को अच्छी तरह व्यवस्थित कर लें, ताकि मेहमानों को कोई तकलीफ हो।
गेस्ट रूम में बहुत ज्यादा फर्नीचर नहीं होना चाहिए, नहीं तो मेहमानों को इससे असुविधा हो सकती है, उस रूम में केवल वही सामान रखें, जो कि उनकी जरूरत का हो।
बेड के पास एक साईड टेबल जरूर रखना चाहिए, ताकि उस पर पानी का जग, ग्लास, टॉर्च एवं पढऩे के लिए किताबें आदि रखी जा सकें, जिन्हें मेहमान अपनी आवश्यकतानुसार यूज कर सकें
इस बात का ध्यान रखें कि गेस्ट रूम का बेड आरामदायक होना चाहिए, यदि रूम छोटा है तो सोफा कम बेड भी अच्छा ऑप्शन है।
गेस्ट रूम में ,एक दो कुर्सियों के साथ सेंटर टेबल भी रखवा दें, ताकि यदि मेहमान चाहें तो आराम से बैठ कर अखबार पढ़ सकें या चाय का लुत्फ उठा सकें।
गेस्ट रूम की अलमारी को मेहमानों के आने से पहले पूरी तरह से खाली कर लें, ताकि वे अपना सामान उस में रख सकें, यदि उसमें लॉकर की सुविधा भी हो, तो वे अपना कीमती सामान उसमें रख कर निश्चिंत हो सकते हैं।
यदि कमरे में ड्रेसिंग टेबल है, तो मेहमानों की सुविधा के लिए उस पर क्रीम, पाउडर, कंघी एवं तेल आदि रखें, यह सुविधा उन्हें अच्छी लगेगी। ड्रेसिंग टेबल होने पर आप कमरे की दीवार पर स्टाइलिश मिरर भी लगवा सकती हैं।
गेस्ट रूम में मेहमान का सूटकेस एवं बैग इत्यादि रखने के लिए एक लगेज रैक अवश्य रखें।
यदि मेहमान बुजुर्ग हैं, तो कमरे में एक आराम कुर्सी भी रखवा सकती हैं।
गेस्ट के फुट वियर्स रखने का भी उचित प्रबंध करें।

काम की बातें

कई बार मेहमान पैंकिंग करते समय टूथ पेस्ट एवं टूथ ब्रश जैसी रोजाना यूज होने वाली चीजें रखना भूल जाते हैं, अतः अच्छी होस्ट होने के नाते उनकी जरूरतों का ख्याल रखना आपका फर्ज बनता है, इसके लिए अपनी तरफ से पहले ही तैयारी कर के रखें।
मेहमानों के बाथरूम में टूथपेस्ट, टूथब्रश, साबुन, शैंपू, हैंड वॉश, टिशू पेपर रोल, टॉवेल, नैपकीन एवं स्लीपर आदि पहले से ही रखवा दें।
मेहमान के आने से पहले बाथरूम के नल एवं शॉवर आदि की फिटिंग चेक करवा लें।
बाथरूम हमेशा महकता रहे, इसलिए रूम फ्रेशनर जरूर लगाएं।
बाथरूम के अंदर ढक्कन वाला डस्टबिन रखें।
इनर वियर सुखाने के लिए बाथरूम में ही अलग व्यवस्था करें।
गंदे कपड़ों को रखने के लिए ड्राई क्लीन बिन रखें।
वॉश रूम के बाहर डोर मैट भी बिछाएं।

डेकोरेटिव आइडियाज

गेस्ट रूम की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मिरर, पेंटिंग, ताजे या आर्टिफिशियल फूल आदि यूज कर सकती हैं।
यदि मेहमान के साथ आपकी कोई फोटो है, तो उसे भी गेस्ट रूम में सजा सकती हैं, आपके साथ अपनी फोटो देख कर उन्हें अच्छा लगेगा।
खूबसूरत लाईट्स एवं खुशबूदार कैंडल्स सजा कर आप गेस्ट रूम को स्पेशल बना सकती हैं।

स्मार्ट आइडियाज

लाख कहने के बावजूद मेहमान घर की चीजों को हाथ लगाने से हिचकिचाते हैं या भूख लगने पर भी किचन का रुख नहीं करते हैं, ऐसी स्थिति में गेस्ट रूम में ही उनकी जरूरत का सारा सामान रख दें। इसके लिए गेस्ट रूम में एक छोटा फ्रिज रख कर उसमें खाने के लिए स्नैक्स, फल, चॉकलेट्स, ड्राई फ्रूट्स एवं जूस आदि रख दें, ताकि मेहमानों को खाने-पीने में किसी तरह का संकोच हो।
यदि आपके घर में दो टीवी हैं, तो एक गेस्ट रूम में लगाएं, ताकि गेस्ट अपनी पसंद के चैनल्स देख कर अपना मनोरंजन कर सकें।
घर की डुप्लीकेट चाबी मेहमानों को दें, ताकि उन्हें यह महसूस हो कि आप उन पर विश्वास नहीं करतीं, साथ ही आपके घर पर होने पर वे बेझिझक कहीं भी -जा सकते हैं।
यदि मेहमान आपके शहर में पहली बार आए हैं और अकेले घूमने की इच्छा रखते हैं, तो उन्हें लोकल टूरिस्ट मैप जरूर दें, उसे देख कर वे अपनी रुचि के अनुसार घूम-फिर सकेंगे, साथ ही उन्हें अपने घर का पता भी लिख कर दें।

सेफ्टी रूल्स

गेस्ट रूम कभी-कभी यूज होता है, इसलिए मेहमानों के आने से पहले उसमें पेस्ट कंट्रोल जरूर करवाएं।
गेस्ट रूम में मॉस्किटो रिपेलेंट या फिर मच्छरदानी की व्यवस्था जरूर करें।
फर्स्ट एड बॉक्स भी जरूर रखें।

 मुलाकात को यादगार बनाएं

आपके घर में बिताए पल और आपकी खातिरदारी मेहमानों को हमेशा याद रहे, इसलिए उन्हें विदा करते समय कोई यादगार तोहफा जरूर दें, आपके साथ उनकी फोटो वाला कप या टी-शर्ट या आपके शहर की कोई मशहूर चीज आदि आप उन्हें जाते समय उपहार स्वरूप दे सकती हैं।
हेमा शर्मा

Comments

Popular posts from this blog