जिंदगी में ये दोस्त भी जरूरी मुसीबत में जब कोई साथ नहीं देता, तो दोस्त ही बढ़ कर हाथ थाम लेते हैं और दिल को राहत पहुंचती है कि जीवन में ऐसे दोस्त भी हैं, जिन पर आप भरोसा कर सकती हैं। कई बार ऐसा भी होता है, जब हर कोई साथ छोड़ देता है, यहां तक कि दोस्त भी साथ नहीं निभाते, तो ऐसे समय के लिए अभी से कुछ दोस्त बना लें, जो आप को उस समय निराशा की दलदल से बाहर निकाल लाएंगे और जिंदगी नए सिरे से जीने की राह दिखाएंगे, ताकि आप नई शुरूआत कर फिर से गीत सुहाने गा सकें। आइए हम आप को बताते हैं कि ये कौन से दोस्त हैं, जिन से दोस्ती करने पर ये कभी भी साथ नहीं छोड़ते हैं। - खिले-खिले फूल हमेशा ही मन को खुशी देते हैं, सो फूलों से दोस्ती करें, ताकि हमारी जीवन बगिया महकती रहे। आप घर पर फूलों के पौधे लगाएं तथा किसी भी उपवन में रोज कुछ देर टहलने अवश्य जाएं। - पक्षियों से दोस्ती करेंगी तो उनकी चहचहाट से आपका जीवन भी चहकता रहेगा, सो चाहे तो बर्ड वाचिंग करें और चाहे पक्षियों को दाना डालें। नील गगन में उडऩे वाले ये पंछी हमेशा आप को अपने साथ चलते नजर आएंगे। - रंग...