काम वाली बाई के नखरों से ऐसे पाएं निजात

आजकल के व्यस्त जीवन में जहां लोगों की प्रोफेशनल लाईफ बहुत बिजी होती जा रही है तथा उनका ज्यादा समय घर से बाहर ही बीतता है, ऐसे में कामकाजी महिलाएं अपने घर के रूटीन में किए जाने वाले कामों के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं। ऐसे में घर के रोजाना के अन्य कामों को करने के लिए काम वाली बाई को रखना एक जरूरत भी बनती जा रही है, परंतु काम वाली बाई के नखरे भी दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं, परंतु कुछ कारगर टिप्स अपना कर आप काम वाली बाई के नखरों से निजात पा सकती हैं।
- जब आपने काम वाली बाई रख ही ली है, तो उसके साथ कभी भी दुर्व्यवहार 
करें एवं उन्हें उचित सम्मान दें। इससे उनके दिल में आपके लिए भी सम्मान और आदर बना रहेगा और वह अच्छे से मन लगा कर सारे काम करेगी। अब समय बदलता जा रहा है, अत: आप भी अपनी बाई से पुरानी स्टाइल में जमीन पर झुक कर पोंछा लगाने को कहें, बल्कि उसके लिए एक आधुनिक स्टाइल का पोंछा ला दें, यदि आप उसके लिए थोड़ा सा सोचेंगी तो वह भी आपके लिए जरूर सोचेगी।
- काम वाली बाई को उसके कार्य का पूर्व निर्धारित वेतन सही समय पर एवं सही ढंग से अवश्य प्रदान करें, इससे वह खुशी खुशी संपूर्ण कार्य कर देगी।
- काम वाली बाई के साथ ऊंच-नीच का व्यवहार करें और ही उस पर किसी तरह का अतिरिक्त कार्य भार डालें, इससे वह अपना कार्य अच्छे ढंग तरीके से करेगी।
- कभी-कभी अच्छा कार्य करने पर आप काम वाली बाई की प्रसंशा भी करें या उसे प्रशंसा स्वरूप उपहार भी दे सकती हैं अथवा काम वाली बाई को विशेष त्योहारों एवं खास अवसरों पर उनकी तय कीमत के अतिरिक्त पैसा भी दिया जा सकता है, इससे वह अपने कार्य को और भली भांति करने के लिए प्रेरित ही होगी।
यदि इन सब के बावजूद भी किसी कारणवश आप काम वाली बाई के नखरों से परेशान हैं, तो आप अपने घर के कामों को इस तरह से भी कर सकती हैं।

अन्य साधनों का प्रयोग 

- यदि आप काम वाली बाई के नखरों से परेशान हैं तो आप घर के कार्यों को संपादित करने के लिए बाजार में उपलब्ध इलैक्ट्रॉनिक सामानों को भी यूज कर सकती हैं। कपडे धोने के लिए वाशिंग मशीन, बर्तन साफ करने के लिए मशीन, रोटी बनाने के लिए रोटी मेकर एवं सफाई के लिए इलैक्ट्रॉनिक पोछा यूज कर सकती हैं।
- यदि आप अपने व्यस्त जीवन में से थोड़ा थोड़ा वक्त निकाल पाएं, तो घर के सभी सदस्य मिल कर कार्य का बंटवारा कर लें, इससे कार्य भी हो जाएगा और काम वाली बाई के नखरे भी नहीं सहने पड़ेंगे। इससे घर के सदस्यों की कसरत भी हो जाएगी और सब फिट भी रहेंगे।
- यदि आप किसी जॉब या बिजनेस के क्षेत्र में हैं, तो घर की देखभाल के अतिरिक्त कार्य छुट्टी वाले दिन करें। रोजाना केवल महत्वपूर्ण कार्य ही करें, जिससे आप पर कार्य का अतिरिक्त भार भी नहीं रहेगा और आपके पूरे काम भी हो जाएंगे।
हेमा शर्मा

Comments

Popular posts from this blog