क्यों नहीं रहती हैं आप भी घर पर संवर कर  
कभी सोचा है कि आप घर पर आराम से बैठी है और अचानक पता चलता है कि कुछ मेहमान आने वाले है, ऐसे में आपको यह समझ में नहीं आता कि आप घर को संवारें या खुद को, क्योंकि आप उस समय नाईट  सूट में ही है. ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े, सो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें। 

- घर के सारे काम निपटाने के बाद रात की पोशाक बदल लें तथा अपनी सुविधा अनुसार सूट या साड़ी पहन ले तथा करीने से बालों को भी संवार ले।
 
- हल्का सा मेकअप भी अवश्य करें, केवल एक बिंदिया और आंखों में काजल भी आपका रूप निखार देंगे। 

- हाउस वाइफ होने का मतलब यह नहीं की आप ज्यूलरी नहीं पहनेंगी, मंगल सूत्र के साथ हाथों में चूड़ियाँ और कानों में टॉप्स या बाली जरूर पहनें, इससे आपको खुद को ही अच्छा लगेगा। 

- काम का तनाव कितना भी हो चेहरे से मुस्कान को रूठने न दें, हमेशा मुस्कराना आपकी पर्सनैलिटी में चार चाँद लगा देगा।
इस प्रकार यदि आपको अचानक कहीं जाना भी पड़े, तो आपको दुविधा नहीं होगी।  
हेमा शर्मा  

Comments

Popular posts from this blog