सज उठे पूजा की थाली नवरात्रि में पूजा की थाली महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यदि थाली भी बेहतरीन ढंग से सजा कर पूजा की जाए, तो पूजा एवं त्यौहारों का मजा दोगुना हो जाता है और ऐसी सजी-संवरी थाली को देख कर हर किसी का मन पुलक उठता है। - यदि आपको पूजा के लिए कलात्मक थाली सजाने की इच्छा है, तो एक स्टील की थाली ले कर, पेंट कर के उस पर विभिन्न प्रकार के वर्क किए जा सकते हैं। वैसे आजकल ट्रेडिशनल वर्क का प्रचलन अधिक है। चाहें तो कोन में ऑयल पेंट भर कर भी थाली पर मनचाहा डिजाइन भी बना सकती हैं। उसके बीच-बीच में कांच चिपका कर उसे और आकर्षक बना सकती हैं या फिर कुंदन, स्टोन, जरदोजी, सितारे आदि लगा कर भी अलग तरह का वर्क किया जा सकता है। अपनी कल्पना शक्ति को यूज कर आप थाली को मनचाहा डिजाइन प्रदान कर सकती हैं। - यदि पत्ती, फूल या किसी विशेष आकार वाली थाली घर में हो, तो सजावट की खास जरूरत नहीं। बस इतना ध्यान रखें कि ऐसी थाली में मिठाई सफेद तथा फूल यदि पीले रंग के हों, तो क्या बात है। - वेलवेट पेपर को थाली के अंदर के माप के अनुसार गोलाकार काट कर थाली के अंदर चिपका दें। कटोरियों क...
Comments
Post a Comment