हाई हील्स से होने लगता है जोड़ों में दर्द - हेमा शर्मा
हाई हील्स से होने लगता है जोड़ों में दर्द
स्टाइलिश और फैशनेबल दिखना हर युवती की चाहत होती है, लेकिन इन सब में अपनी हैल्थ को नजर अंदाज करना समझदारी की बात नहीं कही जा सकती। ऐसे में वही फैशन रूल्स अपनाएं, जिनमें अपनी हैल्थ से समझौता ना करना पड़े। आपका थोड़ा सा अलर्ट होना ही आपको फैशनेबल के साथ-साथ हैल्दी भी रखेगा।
हाई हील्स
छरहरा और बोल्ड लुक पाने की होड़ में युवतियां भले ही हाई हील्स के सैंडल्स एवं शूज प्रैफर करें, परंतु इसका सेहत पर कुछ ऐसा असर देखने को मिलता है कि कुछ समय के पश्चात उन्हें घुटने, कमर और शरीर के अन्य जोड़ों में दर्द की शिकायत होने लगती है। एक अनुमान के अनुसार लगभग 70 प्रतिशत् महिलाएं हाई हील के शूज पहनती हैं, जो कि पैरों की सेहत के लिए सुरक्षित नहीं है। देखा जाए तो मात्र 10 प्रतिशत महिलाएं ही सेहत की दृष्टि से सुरक्षित जूते एवं चप्पल पहनती हैं।एक्सपर्टस के अनुसार हाई हील्स पहनने वाली 90 प्रतिशत लड़कियां घुटने, कमर, कूल्हे, कंधे और जोड़ों के दर्द से परेशान रहती हैं। यही नहीं उनमें जोड़ों के दर्द तथा कमर के आस-पास चर्बी जमने इत्यादि की समस्याएं भी बढ़ रही हैं।
हाई हील और परेशानी
यूं तो हर महिला हाई हील की दीवानी है तथा किसी न किसी अवसर पर हाई हील अवश्य ही पहनती है। लगभग दस में से एक महिला सप्ताह में कम से कम तीन इंच एड़ी के शूज अवश्य पहनती है तथा कभी-कभी हील पहनने वाली अनेक महिलाएं हील से बैलेंस न बना पाने के कारण गिर भी जाती हैं।हाई हील सैंडिल और जूते पहनने से शरीर का पूरा भार आगे की ओर आ जाता है, जिससे पंजों और एड़ी पर अधिक जोर पडऩे से इनमें दर्द होने लगता है। इसके अलावा पीठ दर्द, एडिय़ों में दर्द, नसों में खिंचाव तथा घुटनों में दर्द जैसी शिकायतें रहने लगती हैं।
हील पहनें कम
एक्सपर्टस के अनुसार यदि आप एक-डेढ इंच तक ऊंची हील पहनें तो कोई हर्ज नहीं है, लेकिन जब हील की ऊंचाई 4-5 इंच हो तो यह परेशानी का सबब बन जाती हैं। इसके अलावा पूरे दिन हाई हील पहनने से बचना चाहिए। अगर किसी युवती को रोजाना हाई हील पहननी भी हो तो उन्हें ऐसे हाई हील फुटवियर का चुनाव करना चाहिए, जिनका सोल भी ऊंचा हो।काम ज्यादा तो फ्लैट पहनें
हाई हील से बॉडी का दबाव लगातार पंजों पर बना रहने से नाखून संबंधी परेशानी उत्पन्न हो जाती है। इसकी वजह से नाखून सख्त और मोटे हो जाते हैं। उन में बदबूदार फंगस होने का भी खतरा बना रहता है, इसलिए परेशानी ज्यादा ना हो इसके लिए स्टिलेटोज से बेहतर होगा कि वेज हील्स पहनें रेग्युलर ऑफिस वेयर के लिए फ्लैट्स या बॉक्स हील्स रखें। इनमें भी कई स्मार्ट वेरायटीज उपलब्ध हैं। स्टिलेटोज को भी पार्टी के लिए रखें। जिस दिन बहुत ज्यादा चलने का काम हो, उस दिन फ्लैट्स पहनें, वरना वेजेस पहन सकती हैं।हेमा शर्मा




ये भी पढ़ें - जूते, चप्पल और high heel कैसे सेलेक्ट करे? Footwear Selection Tips, in HINDI
ReplyDelete