डॉयनिंग मैनर्स का ध्यान रखना भी जरूरी भोजन करना भी एक कला है , घर में तो हम बिल्कुल देसी अंदाज में खाना खा लेते हैं , परंतु यदि आप बिजनेस मीटिंग या किसी और के द्वारा आयोजित पार्टी में जा रहे हैं तो हमेशा टेबल या डॉयनिंग मैनर का ध्यान रखें। इससे न सिर्फ आपकी छवि अच्छी बनी रहेगी , बल्कि आपको देख कर अन्य लोग भी उन एटिकेट्स को अपना सकेंगे। - टेबल पर रखी नेपकिन को सबसे पहले अपनी गोद में बिछा लें। यदि टेबल से कुछ समय के लिए उठ कर जाएं तो उसे वहीं छोड़ दें। - टेबल से एक निश्चित दूरी पर बैठें , ताकि आपको खाना खाने में आसानी हो। - हमेशा कुर्सियों पर सीधे बैठें , पैर लंबे कर के या फिर ऊपर कर के न बैठें और न ही कोहनियां टेबल पर टिकाएं। - थाली में परोसा भोजन तब करना शुरू करें , जब अन्य लोगों की प्लेट्स में भी भोजन परोसा जा चुका हो। - यदि ...