त्यौहारों पर पहनें कुछ डिफरेंट

 त्यौहारों एवं शादियों का मौसम बस शुरू ही होने वाला है, एसे में कुछ अलग दिखना हों या बहन या फिर बेस्ट फ्रेंड की शादी में धमाल करना हो, तो समझ में ही नहीं आता कि ऐसा क्या पहना जाए, जो आपको भीड़ से अलग बनाएं तथा उसे बार-बार संभालने टेंशन भी न रहे, क्योंकि यदि आप हर समय पोशाक जैसे कि साड़ी एवं लहंगे को संभालने के चक्कर में ही लगी रहेीं तो फिर किसी चीज को आप सही ढंग से इंजॉय नहीं कर पाएंगी।

रेडी टू वियर साड़ी
  यह सही है कि साड़ी किसी भी अवसर पर पहनी जाए, पहनने वाली का टशन बढ़ा देती है, परंतु यह भी सही है कि आज के दौर में युवतियों को साड़ी पहनना सबसे बड़ा झंझट का काम लगता है, तो आप रेडी टू वियर साड़ी का ऑप्शन चुन सकती हैं, पहनना बेहद आसान है। इसकी पहले से सिली हुई प्लीट्स और पल्लू के कारण आपको किसी चीज कि चिंता करने की जरूरत नहीं है। पसंदीदा रंग में खूबसूरत बॉर्डर वाली साड़ी पहनें और उसके साथ पहनी गई क्रिस्टल ज्यूलरी आपके लुक को प्रफैक्ट बना देगी।

धोती ड्रैस

 यूं तो धोती सदियों से पहनी जाती रही है, परंतु फैशन में यह कुछ ही 
दौर से आई है, यदि आप भी कुछ डिफरेंट लुक अपनाना चाहती हैं तो धोती ड्रैस पहनें, यह कंफर्टेबल होने के साथ-साथ पहनने वाले को आकर्षक लुक भी देती है।
इसे मोजड़ी या कोल्हापुरी जूती एवं सुंदर से मांग टीके के साथ पहनें, आप का रूप निखर उठेगा।

केप है कुछ हट के 

 दुपट्टे कि जगह सुंदर से केप अपना कर देखें, यह आजकल ट्रैंड में भी हैं। इवनिंग गाउन में तो यह स्टाइल काफी पॉपुलर हुआ है। आप चाहें तो अपनी ड्रेस के साथ प्लेन केप पहनें या फिर दबके एवं सीक्वेंस वर्क वाले केप से अपनी शान बढ़ाएं। इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए इसे चंकी डैंगलर्स और हैंड कफ  के साथ पहनें।

सदाबहार अनारकली

यह ऐसी ड्रेस है, जिसे पहन कर आप कभी गलती नहीं कर सकती हैं, यह हमेशा आपकी खूबसूरती बढ़ाएगी। बेबी पिंक, ग्रीन या ब्लू कलर का अनारकली सूट जहां पहनने में बेहद आसान है, वहीं यह आपके अंदाज को भी खास बनाता है। इसे कुंदन के बड़ेे ईयर रिंग्स और चूडिय़ों के साथ पहनें। 

क्रॉप स्टाइल  




 यदि आप लहंगे को बिना किसी झंझट के पहनना चाहती हैं, तो क्रॉप टॉप बेस्ट ऑप्शन है। ब्लैक एंड व्हाइट क्रॉप टॉप और लहंगा स्कर्ट में आप बेहद खूबसूरत लगेंगी, इसे बिना दुपट्टे के पहनें और क्रॉप टॉप की इंब्रायड्री से मैच करती हुई ज्यूलरी पहनें।




प्लाजो
यदि आपको हैवी वर्क वाले कपड़े पसंद नहीं हैं, तो कूल गर्ली लुक के लिए प्लाजो को लांग कुर्ते के साथ पहनें। ड्रेसी लुक के लिए इसे स्टेटमेंट ईयर रिंग्स के साथ टीम अप करें।
                              हेमा शर्मा

Comments

Popular posts from this blog