दीवार पर मॉनसून के
रंग
दीवार पर सजा छाता, बूंदें एवं बरसात बनाने में बड़ी ही
आसान सा
आर्ट है,
जिसे बना कर
आप अपने बच्चे के
कमरे की
दीवार को
सजा सकती हैं। आप
चाहें तो
इसे दीवार पर
बनाएं, या
किसी कार्ड बोर्ड पर
बना कर
उसे दीवार पर
हैंग कर
दें, जिससे कि
आप की
दीवार पर
ही हमेशा के लिए मॉनसून उतर आएगा।
इसके लिए आप
को चाहिए घर
में बेकार पड़ी गोल पेपर प्लेट या
मिठाई के
नीचे रखे जाने वाले गोल, छोटे बटर पेपर, एक्रेलिक कलर्स या
नेल पॉलिश, थोड़ा ग्लू, आईस क्रीम स्टिक्स या
लॉली पॉप से
निकली हुई डंडी और
एक कार्ड बोर्ड का
टुकड़ा।
बादल और पानी
थोड़ी सी रुई, एक्रेलिक कलर्स, कार्ड बोर्ड के
कुछ पीस, घर
में पड़ा ऊन,
एडहेसिव, पेड़ की
सूखी लकड़ी का
टुकड़ा या
एक एल्युमिनियम वायर का
पीस और
एक चौकोर कार्ड बोर्ड का
पीस।
ऐसे बनाओ
सबसे पहले कार्ड बोर्ड के
छोटे पीसेस से
बूंदों के
आकार में छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। इन
बूंदों को
आप नीले या
फिर मनचाहे कलर से
रंग सकती हैं। अब
बूंदों को
ऊन के
टुकड़ों पर
चिपका दें। कार्ड बोर्ड के
ही पीसेस ले
कर बादल के
टुकड़े बनाएं। इन
टुकड़ों पर
रुई छिपा दें, ताकि ये
असली बादलों जैसे लगें
अब बादलों के
इन टुकड़ों से
बूंदों से
सजे ऊन
को चिपका दो। इस
तैयार पीस को
आप कार्ड बोर्ड के
पीस पर
चिपका सकते हैं या
हैंग करना चाहें तो
पेड़ की
टूटी टहनी पर
भी चिपका सकते हैं, इन्हें सजा कर
आप अपने बच्चे के
कमरे को
नया लुक दें।
इसके अलावा यदि आप
चाहें तो
घर में काम आने वाले बोरिंग
ब्लैक छाते को
भी नया लुक दे
सकती हैं। इसके लिए तुम्हें ब्लैक छाते पर
एके्रलिक कलर से
अपनी मनपसंद डिजाइन बनानी होगी। कलर के
साथ आप
इसमें बीड्स, लेसेस और
स्टीकर्स का
भी प्रयोग कर
सकती हैं और
आपका पुराना छाता नए
रूप में तैयार हो
जाएगा।
ऐसे बनाओ छाता
सबसे पहले सोचो कि
आप को
कितने छातों वाला आर्ट पीस चाहिए। यदि एक
छाते वाला चाहिए तो
पेपर प्लेट का
यूज करो और
यदि ज्यादा छाते चाहिए तो
मिठाई या
कप केक्स के
नीचे रखे जाने वाले पेपर का
यूज करो। अब
पेपर प्लेट या
बटर पेपर को
आधा मोड़ लें। यह
बन गया छाते का
ऊपरी हिस्सा। आप
चाहें तो
इसे फोल्ड करके भी
यूज कर
सकती हैं और
चाहें तो
इसे आधा काट भी
सकती हैं।
अब छाते के
ऊपरी हिस्से को
अपनी पसंद से
एक्रेलिक कलर या
नेल पेंट से
कलर करो और
उसे सूखने के
लिए रख
दो, ये
10-15 मिनट में सूख जाएंगे। अब
छाते की
डंडी या
हैंडल बनाने के
लिए आइस क्रीम स्टिक या
लॉली पॉप की
डंडी को
छाते के
ऊपरी हिस्से के
साथ एडहेसिव की
सहायता से
चिपका दो।
आप चाहें तो
जे शेप में पेपर काट कर
भी हैंडल बना सकती हैं। अब
इस तैयार छाते को
कार्ड बोर्ड के
बड़े हिस्से पर
चिपका दें और
चाहो तो
इसके आस-पास पेपर या
कलर से
पानी की
बूंदें भी
बना सकती हैं।
हेमा शर्मा




Comments
Post a Comment