डॉयनिंग मैनर्स का
ध्यान रखना भी
जरूरी
भोजन करना भी
एक कला है,
घर में तो
हम बिल्कुल देसी अंदाज में खाना खा
लेते हैं, परंतु यदि आप
बिजनेस मीटिंग या
किसी और
के द्वारा आयोजित पार्टी में जा
रहे हैं तो
हमेशा टेबल या डॉयनिंग
मैनर का
ध्यान रखें। इससे न
सिर्फ आपकी छवि अच्छी बनी रहेगी, बल्कि आपको देख कर
अन्य लोग भी
उन एटिकेट्स को
अपना सकेंगे।
- टेबल पर
रखी नेपकिन को
सबसे पहले अपनी गोद में बिछा लें। यदि टेबल से
कुछ समय के
लिए उठ
कर जाएं तो
उसे वहीं छोड़ दें।
- टेबल से
एक निश्चित दूरी पर
बैठें, ताकि आपको खाना खाने में आसानी हो।
- हमेशा कुर्सियों पर
सीधे बैठें, पैर लंबे कर
के या
फिर ऊपर कर
के न
बैठें और
न ही
कोहनियां टेबल पर
टिकाएं।
- थाली में परोसा भोजन तब
करना शुरू करें, जब
अन्य लोगों की
प्लेट्स में भी
भोजन परोसा जा
चुका हो।
- यदि सेल्फ सर्विस हो
तो केवल उतना ही
भोजन प्लेट में रखें, जितना आप
खा सकें।
- यदि छुरी-कांटे से
खाने की
आदत हो
तो ही
खाएं, नहीं तो
हाथ से
भी ठीक से
खाया जा
सकता है।
- नाईफ और
फॉर्क को
हमेशा हल्के हाथों से
पकड़ें। बाएं हाथ में फॉर्क और
दाएं हाथ में नाईफ पकडऩे से
खाने में आसानी होगी।
- भोजन गर्मा गर्म है,
तो कुछ देर ठंडा होने का
इंतजार करें, फूंक मार कर
खाने से
आपका इंप्रेशन खराब हो
सकता है।
- खाते समय मुंह से
ज्यादा आवाज न
हो इस
बात का
हमेशा ध्यान रखें। इसके अलावा खाना खाते समय फोन पर
या दूसरों से
बात करने से
बचें। वहीं इतने लोगों के
बीच में बैठ कर
मैसेज करते रहना भी
सबसे खराब आदत है।
- टेबल पर
बैठे-बैठे दांतों में टूथपिक या
डेंटल फ्लॉस का
यूज न
करें।
- हमेशा यह
कोशिश करें कि
खाना बनाने वालों को
या फिर पार्टी आयोजित करने वाले को
अच्छे भोजन के
लिए हमेशा धन्यवाद दें। मेजबान को
किसी तरह की
राय मत
दें।
हेमा शर्मा


Comments
Post a Comment