सीखें चुनौतियां स्वीकारना

 सुकून भरी जिंदगी हर किसी को भाती है, परंतु सुकून से सफलता 
नहीं मिलती, करियर की बुलंदी पर पहुंचने के सपने पूरे नहीं होते। यदि आप अपनी कामकाजी जिंदगी में सफलता की बुलंदी छूना चाहती हैं तो कंफर्ट जोन से बाहर निकल कर चुनौतियों को स्वीकार करना सीखें।


यूं परखें ठहराव

- आप लंबे समय से एक ही तरह की सुरक्षित नौकरी से जुड़ी हैं, हर दिन एक सामान्य दिन की तरह बीत जाता है। काम संबंधी आपकी जानकारी एक जगह पर कर रुक गई है तथा अब आपको लगने लगा है कि करियर को पटरी पर बनाए रखने के लिए आगे बढऩा जरूरी है।

- पिछली रिव्यू मीटिंग में आपके बॉस ने आपकी भूमिका और जिम्मेदारियों में विस्तार करने का संकेत दिया है। साथ ही यह भी जाहिर कर दिया कि प्रोजेक्ट पर नई शुरूआत करने के लिए कुछ अलग सोच के साथ आगे बढऩे की जरूरत होगी।

 यह दोनों ही स्थितियां आपसे एक ही तरह की मांग करती हैं कि आप को अपनी मौजूदा स्किल्स और विशेषज्ञता को बढ़ाने के लिए ऐसे अतिरिक्त प्रयास की जरूरत है, जो आपको उज्ज्वल संभावनाओं की ओर ले जाए। फिर यह संभावनाएं चाहे वर्तमान कंपनी में ही आपकी स्थिति को मजबूत करती हों या फिर दूसरी नौकरी तलाशने में सहायक हों, आप को चुनौतियों का सामना करने के लिए खुद में बदलाव लाने के संकेत देती हैं।

अपने बॉस से बात करें
 आपके अलावा आपका रिपोॄटग मैनेजर ही अगला वह व्यक्ति है, जो आपके काम और नौकरी संबंधित जिम्मेदारियों को नजदीक से जानता है। परफॉर्मेंस रिव्यू मीटिंग्स का इस्तेमाल सिर्फ  यह समझने में करें कि आप कितने पानी में हैं, बल्कि यह जानने के लिए भी करें कि आपके बॉस आपसे क्या अपेक्षा रखते हैं। इससे नई जिम्मेदारियों के प्रति आपका समर्पण भी आपके बॉस को पता चलेगा।

आपके नेटवर्क में क्या नया है
 कुछ अलग करते रहने के लिए जरूरी है कि आप अपने क्षेत्र विशेष के नए प्रोजेक्ट्स और इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों से खुद को अपडेट रखें। इस प्रक्रिया में अपने प्रोफेशनल नेटवर्क से संपर्क बनाए रखना भी फायदेमंद होगा, इससे आपको भावी करियर संभावनाओं को समझने में मदद मिलेगी।

अपनी भावनाएं व्यक्त करें
क्या आपको लगता है कि आप अपनी वर्तमान नौकरी में बाहरी कारणों जैसे पूर्वाग्रही बॉस, आपकी मेहनत पर दूसरों का नाम या ऑफिस पॉलिटिक्स आदि कारणों से एक जगह कर रुक गई हैं, तो ऐसा होना आपके करियर राह में बाधा बन सकता है, परंतु इससे आपकी प्रगति की रफ्तार धीमी नहीं हो सकती। सच बोलने से डरें नहीं, कार्य स्थल संबंधी जटिल समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होना, वहां के अच्छे माहौल के लिए जरूरी है। अपनी जिम्मेदारियां स्वीकारें और अपना सौ प्रतिशत देते हुए अपनी परेशानियों से बाहर निकलें।

अपनी स्किल का आंकलन करें
नौकरी पर रहते हुए नया सीखने की संभावनाएं सबसे अधिक होती है। आप जॉब के दौरान सबसे अधिक सीखते भी हैं। ध्यान रखें कि सीखना एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। उन स्किल्स की सूची बनाएं, जिनकी आपके पेशे में सबसे अधिक आवश्यकता है। ऐसी सभी स्किल को नोट करें जो सिर्फ आपकी वर्तमान नौकरी के लिए जरूरी हैं, बल्कि आने वाले समय में आपको करियर की सीढ़ी चढऩे में भी सहायक साबित होंगी। नोट करने के बाद अगला कदम यह आंकलन करने का होगा कि आप कौन सी स्किल्स रखती हैं तथा किसे और मजबूत करने की जरूरत है और किसको नए सिरे से सीखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा। एक बार अपनी स्किल की स्पष्ट स्थिति जानने के बाद आप आप नई स्किल सीखने के लिए प्रयास कर सकती हैं। वर्कशॉप और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लें, इससे आपको अपने क्षेत्र से जुड़े हुए अन्य प्रोफेशनल्स से संपर्क करने का मौका मिलेगा। करियर निर्माण एक तरह से ईंटों को जोड़ कर बनाए जाने वाला घर है, जिसमें प्रत्येक ईंट निर्माण ढांचे को पूर्णता देती है। अत: अपने सीखने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते रहें और अपनी मौजूदा स्किल को फिनिङ्क्षशग टच देती रहें। छोटे प्रयास आपको आगे चल कर बड़ा फायदा दे सकते हैं और साथ ही ड्रीम जॉब हासिल करने में मदद भी कर सकते हैं।

                                हेमा शर्मा

Comments

  1. सुकून भरी जिंदगी हर किसी को भाती है, परंतु सुकून से सफलता
    नहीं मिलती, करियर की बुलंदी पर पहुंचने के सपने पूरे नहीं होते। यदि आप अपनी कामकाजी जिंदगी में सफलता की बुलंदी छूना चाहती हैं तो कंफर्ट जोन से बाहर निकल कर चुनौतियों को स्वीकार करना सीखें।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog