बोल्ड लुक के लिए वार्ड रोब में हों ब्लैक ड्रेसेस
हर युवती फैशन में स्वयं को हर समय अपडेट रखना चाहती है और इसके लिए वह हर संभव प्रयास भी करती है, फैशन के अनुरूप कलर से ले कर स्टाइल तक को वह अपने वार्ड रोब में शामिल कर लेती है, परंतु क्या आप जानती हैं कि एक ऐसा कलर भी है, जो फैशन में कभी भी आउट डेटेड नहीं माना जाता और वह है ब्लैक कलर, यह एक ऐसा कलर है जिसे आप किसी भी अवसर पर आसानी से पहन सकती हैं। इसक एक खासियत यह भी है कि समय और जगह के हिसाब से ब्लैक कलर आप को आपका लुक बदलने में मदद भी करता है। यहां तक कि युवतियां खुद को स्लिम दिखाने के लिए भी ब्लैक पहनना ही पसंद करती हैं।
आप भी अपने वार्ड रोब में कुछ बेसिक ब्लैक ड्रेसेस शामिल कर के बोल्ड लुक पा सकती हैं।
जींस और ट्राउजर
अपने वार्ड रोब में एक ब्लैक स्लिम डेनिम को अवश्य शामिल करें। इस स्लिम फिटिंग जींस को आप क्रॉप टॉप, कुर्ता, टी शर्ट, टॉप या पार्टी टॉप आदि किसी के भी साथ और किसी भी मौके पर पहन सकती हैं। ब्लैक जींस के साथ आप किसी भी कलर के टॉप और टी शर्ट्स पहन सकती हैं, क्योंकि इसके साथ हर तरह का रंग जंचता है। प्लेन ब्लैक की जगह यदि आप चैक्स या स्ट्रीप्स को ट्राई करेंगी तो आपको नया और हॉट लुक हासिल होगा। यदि आपको स्किनी जींस पसंद नहीं है तो आप स्ट्रेट फिट जींस, जैगिंग या फिर ट्राउजर भी ट्राई कर सकती हैं।
लैगिंग
लैगिंग तो आज हर युवती की पहली पसंद है, क्योंकि लैगिंग को आप किसी भी कुर्ती या लांग टॉप या लांग फिटिंग वाली टी शर्ट के साथ पहन सकती हैं। इसे आप आउटिंग से ले कर हल्की एक्सरसाइज या वॉक पर भी पहन सकती हैं, परंतु इसे पहनते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसे हिप कवरिंग टॉप के साथ ही पहनें।
ब्लैक टॉप
बेसिक ब्लैक टॉप को आप कहीं भी पहन सकती हैं, साथ ही इसे आप अपने स्टाइल और हिसाब से पहन सकती हैं। वैसे ब्लैक टॉप के साथ ब्लैक जींस पहनने से आप काफी स्लिम और सेक्सी लगेंगी। इस पर किसी भी कांट्रास्ट कलर में स्टोल या दुपट्टा ट्राई किया जा सकता है। इसके अलावा व्हाइट जींस के साथ ब्लैक टॉप और श्रग पहनने का लुक बहुत ही अलग होता है।
ब्लैक स्कर्ट
स्कर्ट हमेशा से ही लड़कियों की पहली पसंद रहीं हैं, परंतु यदि यह स्कर्ट ब्लैक हो तो क्या कहना। कई तरह की फिट और लंबाई में आने के कारण आप इसे कई जगहों और मौकों पर आसानी से पहन सकती हैं। आप अपनी बॉडी शेप और लंबाई को ध्यान में रख कर अपने लिए स्कर्ट चुन सकती हैं।
ब्लैक पार्टी ड्रेस
आपको पार्टी में जाना है, परंतु यह समझ में नहीं आ रहा कि क्या पहनें तो ब्लॉक ड्रेस एक काफी अच्छा ऑप्शन हैं। वैसे भी अब युवतियों के बीच वन पीस ड्रेस का ट्रेंड पापुलर हो रहा है। यह वन पीस पैटर्न इजी टू वियर होने के साथ किसी भी लडक़ी को खूबसूरत और सेक्सी महसूस कराती है और यदि वन पीस ड्रेस ब्लैक कलर की हो तो आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं, परंतु इसे खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसकी फिटिंग अच्छी होनी चाहिए। इसकी लंबाई और स्टाइल आप अपने हिसाब से चुन सकती हैं।
ब्लैक लांग कुरती
आप अपने वार्ड रोब में एक लांग स्ट्रेट ब्लैक कुरती भी शामिल कर सकती हैं, इसमें बिलकुल प्लेन की जगह कंट्रास्ट कलर्स की डिजाइनिंग को प्रेफर करें, जिससे कि इसकी खूबसूरती निखर कर आएगी। आप इस कुर्ती को लैगिंग, प्लाजो या पेंट किसी के साथ भी पहन सकती हैं। आप इस ड्रेस को कॉलेज, ऑफिस या पार्टी इत्यादि कहीं भी आराम से पहन सकती हैं।
अनारकली
यदि आप अपने वार्ड रोब में ब्लैक कलर का एक फलोर लैंथ अनारकली कुरता शामिल करती हैं, तो आप को इससे एक डिफरेंट लुक मिलेगा, क्योंकि अनारकली कुर्ता आपकी पर्सनैलिटी को अलग ही रूप प्रदान करता है। यदि आप इसमें सिंपल डिजाइनिंग पसंद करती हैं, तो आप इसे रूटीन में पहन सकती हैं और यदि आप इसमें हैवी वर्क सिलैक्ट करती हैं, तो आप इसे खास मौकों पर पहन सकती हैं।
ब्लैक प्लाजो
आज के दौर में युवतियों के वार्ड रोब में प्लाजो शामिल न हो यह संभव नहीं है, सो यदि आप भी प्लाजो पहनना ही प्रेफर करती हैं, तो एक ब्लैक प्लाजो अपनी क्लैक्शन में अवश्य शामिल करें। आप चाहें तो प्लेन प्लाजो भी ले सकती हैं, परंतु यदि आप प्रिंटेड या पोलका डॉट्स में प्लाजो लेती हैं, तो यह आप की ड्रेस को एक डिफरेंट लुक देगा।
साड़ी
यदि आप ट्रेडिशनल ड्रेसेस पहनना चाहती हैं, तो आप अपने वार्ड रोब में एक ब्लैक साड़ी अवश्य रखें, परंतु इस बात का ध्यान रखें कि यह नेट, शिफॉन या जॉर्जेट में हो, तभी इसे कैरी करने से आप स्लिम नजर आएंगी। यदि आप प्लेन साड़ी पहनना पसंद नहीं करती हैं, तो आप इसमें बॉर्डर, प्रिंट या लाईट इंब्रायडरी वर्क को भी प्रैफर कर सकती हैं।
हेमा शर्मा


Comments
Post a Comment