मोहे रंग दे
अपने रंग में...
मोहे रंग दे
ऐसे गुलाल से...
कि छूटे न
प्यार का रंग...,
याद रहे होली
और भीगे तन-मन...
होली का
त्यौहार ही ऐसा
है कि हर
दिल प्यार के
रंग में रंग
उठने को तैयार
हो जाता है।
मौज-मस्ती और
प्रेम-सौहार्द से
सराबोर इस त्यौहार
में कैमिकल से
भरपूर रंग प्रेम
की छाप मन
में छोडऩे की
अपेक्षा त्वचा की रंग
सरेआम चुरा ले
जाते हैं।
इसके बावजूद भी होली
खेले बिना तो
रहा ही नहीं
जा सकता। यदि
छोटी-छोटी बातों
का ध्यान रखा
जाए तो होली
के रंगों का
भरपूर लुत्फ उठाया
जा सकता है।
होली खेलने से पहले
होली के लिए
दोस्तों के संग
निकलना है, तो
ढीले परंतु सूती
कपड़े पहनने चाहिए,
ताकि आपकी बॉडी
काफी हद तक
रंगों से बची
रहे। इस बात
का ध्यान रखें
कि आपकी ड्रैस
पारदर्शी न हो,
नहीं तो पानी
वाले रंगों से
खेलने पर आप
अनकंफर्टेबल महसूस करेंगी।
स्किन केयर
होली खेलने के बाद
ही स्किन केयर
का काम शुरू
नहीं होता, बल्कि
रंग खेलने से
पहले ही स्किन
केयर शुरू करें।
- होली खेलने से पहले
चेहरे पर क्रीम
या वाटर प्रूफ
बेस लगाएं तथा
बॉडी पर ऑलिव
ऑयल, तिल का
तेल या सरसों
का तेल लगाएं।
इस प्रकार आपके
चेहरे एवं बॉडी
पर रंग नहीं
चढ़ेगा तथा नहाने
पर आसानी से
उतर जाएगा।
- होंठों पर लिपगार्ड
लगाने के पश्चात
अच्छी क्वालिटी की
लौंग स्टे लिपस्टिक
जरूर लगाएं। इससे
होंठों पर रंगों
का प्रभाव नहीं
पड़ेगा।
- बालों में तेल
या जैल लगा
कर उनका जूड़ा
बांध लें, ताकि
बालों और स्कैल्प
पर रंग की
पकड़ ढीली रहे।
- अपने नाखूनों पर भी
नेल पॉलिश अवश्य
कर लें, ताकि
रंगों और पानी
से वे खराब
होने से बचें
और होली खेलने
के बाद भी
अपनी पहली रंगत
में रहें।
होली खेलने के बाद
होली का हुड़दंग
खत्म होने के
बाद जल्दी ही
रंगों को साफ कर
लें। नहाने के
बाद रंग रगड़
कर न उतारें।
इससे जहां त्वचा
में जलन होगी,
वही त्वचा के
छिलने का डर
भी बना रहेगा।
रंग छुड़ाने के
लिए घरेलू उपायों
का भी इस्तेमाल
कर सकती हैं।
- दो चम्मच चोकर, एक
चम्मच चंदन पाउडर,
एक चम्मच चावल
के आटे में
थोड़ी सी खसखस,
कुछ बूंदें शहद
और टमाटर का
गूदा मिला कर
स्क्रबर तैयार करें तथा
इससे रंग छुड़ाएं।
यही नहीं इससे
त्वचा भी मुलायम
एवं चमकदार होगी।
- नींबू के छिलके
पर नमक और
चीनी लगा कर
चेहरे, गर्दन, हाथों और
पैरों पर लगाएं।
त्वचा की रंगत
भी निखर उठेगी।
- तैलीय त्वचा के लिए
मुल्तानी मिट्टी में संतरे
का रस मिला
कर चेहरे पर
लगा लें। त्वचा
भी खिली-खिली
नजर आएगी।
- दही में बेसन,
संतरे के सूखे
छिलकों का पाउडर,
थोड़ी सी हल्दी,
नींबू तथा एक
चम्मच ऑलिव ऑयल
मिला कर रंग
लगी त्वचा पर
लगाएं।
- जहां रंग लगा
हो, वहां पपीते
की फांक रगड़
कर रंग छुड़ाएं।
- बालों से रंग
निकालने के लिए
पहले उन्हें सादे
पानी से धो
कर रंग निकाल
दीजिए, फिर शैंपू
और कंडीशनर कर
लें।
रंग छुड़ाने में हो
जलन तो
- रंग छुड़ाने में यदि
त्वचा में जलन
होने लगे तो
दो चम्मच केओलिन
पाउडर में कुछ
बूंदें शहद और
गुलाबजल मिला कर
पेस्ट बना लें,
इसे चेहरे पर
लगा लें तथा
सूख जाने पर
पानी से धोकर
मॉयश्चराइजर लगा लें।
- जलन से छुटकारा
पाने के लिए
आप शरीर पर
मात्र मुल्तानी मिट्टी
का लेप भी
लगा सकती हैं।
- गिलीसरीन
और गुलाबजल का
लेप लगाने से
चेहरे की जलन
से छुटकारा पाया
जा सकता है।
रंगों में मिलावट
आइए जानते हैं कि
रंगों को बनाने
के लिए किस
प्रकार की मिलावट
की जाती है।
क्या आप जानते
हैं कि काला
रंग बनाने के
लिए लेड ऑक्साइड
का प्रयोग किया
जाता है, जिससे
किडनी फेल होने
का खतरा होता
है। हरा रंग
जो कि कॉपर
सल्फेट से बनता
है, जिससे आंखों
में एलर्जी एवं
सूजन हो सकती
है तथा टैंपरेरी
अंधापन तक आ
सकता है। मरक्यूरी
सल्फाइट से बनता
है लाल रंग,
यह कैमिकल इतना
जहरीला होता है
कि इससे स्किन
कैंसर तक हो
सकता है।
यही नहीं गुलाल
कोलोरैंट और सिलिका
या फिर ऐस्बैस्टस से मिल
कर बनता है
और इससे स्वास्थ्यस
को इस कद्र
नुकसान पहुंचता है कि
अस्थमा और स्किन
डिजीज तक हो
सकती हैं।
इसलिए होली खेलने
के लिए रंग
घर पर ही
बनाएं, ये न
तो आपकी स्किन
को नुकसान पहुंचाते
हैं और न
ही पर्यावरण को,
क्योंकि इससे पानी
का नुकसान तो
होता ही है,
साथ ही गुब्बारे
एवं प्लास्टिक की
थैलियां कचरा तो
फैलाती ही
हैं, साथ ही
दुर्घटना का कारण
भी बनती हैं।
घर में बनाएं
हर्बल रंग
- पीले रंग का
गुलाल चाहिए तो
दो चम्मच पिसी
हल्दी में थोड़ा
सा मैदा मिलाएं
तथा उसे मिक्सी
में डाल कर
पानी मिलाते हुए
पेस्ट बना लें।
कुदरती रंग ही
नहीं, यह बाद
में स्क्रबर का
काम करेगा, जब
आप इसे त्वचा
से उतारेंगी।
- पानी में थोड़ी
सी हल्दी मिला
कर उबाल लें
तथा पिचकारी में
भर कर खेलें।
- चुकुंदर को पानी
में उबालेंगी तो
मजैंटा रंग तैयार
हो जाएगा।
- अनार के छिलकों
को पानी में
डाल कर उबालने
से लाल रंग
तैयार हो जाएगा
और यदि
खुश्बू चाहिए तो आप
उसमें लाल चंदन
का पाउडर भी
मिला सकती हैं।
Hemaa Sharma
-------------------------------------------------------------------------------------------------------


Comments
Post a Comment