ताकि घर भी रहे कूल-कूल
(श्रुति जैन, इंटीरियर डिजाइनर, इनिफ्ड ,चंडीगढ़ से बातचीत पर आधारित )

गर्मी का मौसम आने वाला है , जिस में घर से बाहर ही नहीं बल्कि भीतर भी तपिश का अहसास कई बार होने लगता है तथा कूलर और .सी. भी मनचाही राहत नहीं दे पाते, जिसका कारण घर का इंटीरियर भी हो सकता है.  आप अपने घर के इंटीरियर को बदल कर घर को भी ठंडा-ठंडा कूल-कूल बना सकते हैं।
एक्सपर्टस के अनुसार जहां रंगों की जुबान समझना बेहद जरूरी है, वहीं पर्दे, वॉल पेंट, फ्लोरिंग के अलावा स्पेस के महत्व की समझ भी होनी चाहिए। डजाइनर्स की राय मानें तो गॢमयों मेें हल्के रंगों, फूलों एवं पानी इत्यादि को इंटीरियर में शामिल करें।

सफेद के कंट्रास्ट से ही खिलता है हर रंग 
यूं तो इस मौसम में हल्के रंगों को प्रैफर किया जाना चाहिए, जिनमें हॉट पिंक, हल्का नीला, हल्का हरा, और पर्पल एवं ऑरेंज के सभी शेड इस मौसम में अच्छे लगते हैं। इसमें भी यदि सफेद रंग का प्रयोग इंटीरियर में किया जाए तो यह एलीगेंट लुक तो देता ही है, साथ ही माहौल में भी ठंडक उत्पन्न करता है। इसके अलावा कलर कोई भी चुनें सफेद के कंट्रास्ट के साथ ही ये खिलते हैं। क्योंकि यदि दीवारें कलरफुल अथवा टैक्सचर से सजी हैं तो फ्लोर क्रीम या व्हाइट रखें। इसके अलावा दीवार पर नदी, झरने या फिर कोई भी लैंडस्केप पेंङ्क्षटग अवश्य लगाएं, यह आंखों को एक सुकून देती है।


चांदनी आए छिटक कर चिलमन से 
चिलमन अर्थात पर्दे भी इस मौसम में हल्के रंगों के ही नहीें, बल्कि कॉटन, लिनन, मसलिन इत्यादि के ही होने चाहिए, क्योंकि ये बाहर की गर्मी का असर अंदर कमरों में नहीं लाते। आप चाहें तो हल्के और गहरे रंगों का कांबीनेशन भी दे सकते हैं और फ्लोरल प्रिंट के पर्दे भी लगा सकते हैं। सफेद रंगों के पर्दों से जहां झीनी-झीनी चांदनी छिटक कर भीतर आती प्रतीत होत है, वहीं हरे और पीले, संतरी और पीले, मेहरून और पीले रंगों के रेडी टू हैंग कॉटन के आकर्षक पर्दे कमरे के इंटीरियर को एक सोबर रंगत प्रदान करते प्रतीत होते हैं।

दीवारों पर खिल उठे फूल 
फूल सिर्फ उद्यानों में ही नहीं बल्कि तस्वीरों से लेकर दीवारों तक पर अच्छे लगते हैं, इस मौसम में यदि घर की दीवारों को फ्लोरल लुक दें तो उसका इफैक्ट ही कुछ और पड़ेगा। यदि ये पॉसिबल नहीं है तो आप फूलों वाली पेंटिंग या म्यूरल भी दीवार पर लगा सकते हैं।

स्लिप कवर अर्थात न्यू लुक 
लिविंग रूम में कई बार गहरे रंग के फैब्रिक या प्रिंट का इस्तेमाल सोफों पर किया जाता है और मौसम के अनुसार इसे बदलना आसान भी नहीं होता। ऐसे में बेहतरीन विकल्प यही है कि हल्के रंग के स्लिप कवर्स का इस्तेमाल किया जाए। कारपेट के भारीपन से लेकर गहरे वॉल पेंट तक को यह काफी हद तक एडजस्ट कर सकते हैं।


ये भी हैं हैल्पफुल
- कमरों में भी सजाएं ताजे फूल और रखें इंटीरियर प्लांटस, ये सब माहौल में जीवंतता लाते है।
- ऐसा सामान जो ज्यादा जगह घेरता हो तथा काम का भी ना हो उसे हटा देना बेहतर क्योंकि स्पेस बनने से हल्कापन महसूस होगा।
- लॉॅन या गैलरी में बर्ड हाउस लगाएं, कमरों में सी शैल्स से डेकोरेशन करें तथा जहां संभव हो आप  फाउंटेन भी आर्टिफिशियल लगवा सकते हैं।
- खुली खिड़कियों के पास पानी के बाउल भर कर रख सकते हैं, जिससे कि ठंडी ब्यार का अहसास होगा, आप चाहें तो इसमें गुलाब के फूलों की पत्तियां भी डाल सकती हैं।
हेमा शर्मा


Comments

Popular posts from this blog