रूममेट बने बैस्ट फ्रेंड


कभी पढ़ाई के चलते तो कभी नौकरी के कारण इन दिनों युवतियां अपने शहर एवं परिवार से दूर दूसरे शहरों में अकेले ही रह रही हैं, ऐसे में जब वे हॉस्टल या पीजी में किसी दूसरी लडक़ी के साथ रूम शेयर करती हैं, तो अपनी प्रॉबलम्स के साथ, जब उन्हें उसकी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है, तो उन्हें ऐसा लगता है मानों उनकी जिंदगी में बिना बात के ऐसी टैंशन गई है, जिसे हैंडल करना काफी मुश्किल है।
यही नहीं यदि उनके साथ रूम शेयर करने वाली लडक़ी कभी बीमार पड़ जाए या उसे कोई अन्य समस्या हो, तो वे जान कर भी अनजान बन जाती हैं तथा उसकी मदद नहीं करती हैं। बहुत सी तो लंबे समय तक साथ रहने के बावजूद एक-दूसरे से बात तक नहीं करती हैं।

रूममेट को दोस्त मानें

यदि आप आप भी किसी के साथ रूम शेयर करती हैं और आप का व्यवहार भी कुछ इसी तरह का है कि आप अपनी रूममेट की बीमारी या प्रॉबलम्स को आफत समझती हैं तो अपनी सोच और व्यवहार में थोड़ा सा बदलाव लाएं तथा अपनी रूममेट को अपनी दोस्त ही मानें तथा अपनी दोस्ती को अच्छी तरह से निभाएं। इस बात का ध्यान रखें कि आप इस शहर में अकेली रहती हैं और यदि आप को कोई समस्या आती है, तो केवल आप की रूममेट ही आप की मदद करेगी, परंतु यह तभी संभव हो सकता है, जब आप भी जरूरत के समय उसकी मदद करें।

बीमारी में तीमारदारी समझदारी से

यदि आपकी रूममेट बीमार पड़ गई है तो आपको उसकी तीमारदारी तो अवश्य करें, परंतु उसे अपने पास रखी कोई भी दवा दें, क्योंकि यह जरूरी नहीं कि जो आपकी समस्या रही थी, वही उस की भी होगी, हो सकता है कि आपके इस तरह से कोई भी दवा देने से उसकी बीमारी और बढ़ जाए।
- यदि रात के समय आप की रूममेट की तबीयत खराब हो जाए तो उठने के डर से सोने का बहाना करें बल्कि उस की मदद करें और यदि जरूरी हो तो डॉक्टर के पास ले जाएं।
- यदि आप एक ही क्लास और एक ही कॉलेज की स्टूडैंट हैं, तो ऐसे में उसके साथ नोट्स शेयर करने में बिलकुल हिचकिचाएं, क्योंकि जाहिर सी बात है कि बीमारी के कारण उसकी क्लासें मिस हो रही होंगी।
- अकसर लोग तबीयत खराब होने पर चिड़चिड़े हो जाते हैं, यदि वह ऐसे में आपसे कुछ कह देती है, तो उसे दिल से लगाएं।
- यदि उसके फोन का बैलेंस खत्म हो गया है तो उसे अपने फोन से कॉल करने दें, संभव हो तो उस का फोन रिचार्ज करवा दें।
- यदि उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो, तो उस दिन की छुट्टी ले लें, परंतु यदि जाना जरूरी हो तो फोन पर उस का हालचाल पूछती रहें कि उस की तबीयत कैसी है या उसे किसी चीज की जरूरत तो नहीं। यही नहीं उसके घर वालों से फोन पर बात कर उन्हें बताती रहें कि आप उनकी बेटी का पूरा ध्यान रख रही हैं तथा अब वह पहले से बेहतर है।

अपना ध्यान भी रखें

कहीं ऐसा हो कि रूममेट का ध्यान रखने में आप इतनी व्यस्त हो जाएं कि अपना ध्यान रखना ही भूल जाएं, क्योंकि यदि आप भी बीमार पड़ गईं तो आपका ध्यान कौन रखेगा, इसलिए आपको अपना ध्यान रखना भी जरूरी है ताकि आप स्वस्थ रहें। अपने खानपान का ध्यान रखें, साथ ही कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं, यदि उसे सर्दी जुकाम या बुखार हो तो कोशिश करें कि उस की किसी भी चीज को छूने के बाद आप हाथ जरूर धोएं।

चीजें शेयर करें

कई लड़कियां सोचती हैं कि मैं अपनी चीज किसी को क्यों दूं, ऐसा सोचना गलत है। अपनी रूममेट के साथ अपनी किसी भी चीज को शेयर करने में हिचकिचाहट करें, यदि आपकी रूममेट को उसकी जरूरत है तो उसे अवश्य दें।

दोस्ती को आफत बनने दें

कई बार वास्तव में ऐसा होता है कि अगर आपको अपनी रूममेट की दोस्ती आफत लगने लगती है, क्योंकि हो सकता है कि उसे बीमारी उसकी किसी गलत आदत की वजह से हुई हो, तो ऐसे में आपको ही डॉक्टर की डांट सुननी पड़ेगी, सो पहले उससे उसकी बीमारी का पूरा कारण जानने का प्रयास करें कि जिसे आप मामूली बीमारी समझ रही हैं, वह कहीं कुछ और तो नहीं।
- यदि उसे नशा करने की आदत है, तो जाहिर सी बात है कि वह आप से पैसे उधार भी मांगेगी और हो सकता है कि आपकी चीजों को चुरा कर यूज करे या उन्हें बेच दे, सो अपनी चीजों का खुद ध्यान रखें तथा पैसा भी एक लिमिट में ही उधार दें।
- यदि वह बीमारी के बाद भी आपके फोन से बात करती है या उसके जानकारों के फोन आपके फोन पर आने लग गए हैं, तो आप सावधान हो जाएं तथा उसे मना कर दें।
- यदि वह चाहती है कि रूम में आप उस के अनुसार रहें या वह आप को इमोशनली ब्लैकमेल करती है, तो उसकी मदद करने के साथ आपको थोड़ी सावधानी भी बरतनी होगी, ताकि आपकी दोस्ती दोनों तरफ से चल सके।
                                          हेमा शर्मा 

Comments

Popular posts from this blog