हथेली पर मेहंदी रची तेरे नाम की
मेहंदी भले ही हाथों का सौंदर्य बढ़ा जाती है, परंतु यह भी सच है कि इसे पिया के नाम से ही महिलाएं अपनी हथेली को रचाती हैं, हालांकि बदलते समय के साथ बदलते फैशन में मेहंदी ने भी अपना रूप और रंग बदल दिया है। आजकल तो महिलाएं एवं लड़कियां मेहंदी हाथों और पैरों पर ही नहीं, बल्कि पीठ, बाजूबंद यहां तक कि नाभि पर भी लगवाती हैं। इन दिनों डिजाइनर ड्रेस तथा ज्यूलरी के साथ-साथ डिजाइनर मेहंदी का भी ट्रेंड जोरों पर है, तो इस बार आप भी करवा चौथ पर कुछ इस तरह से अपने हाथों पे मेहंदी रचाएं।
फैंटेसी स्टाइल मेहंदी
फैशन के इस दौर में जहां फैंटेसी मेकअप का चलन जोरों पर है, ऐसे में फैंटेसी मेहंदी कैसे पीछे रह सकती है। फैंटेसी स्टाइल मेहंदी युवाओं में काफी पसंद की जा रही है। इसमें आपकी पोशाक एवं ज्यूलरी के अनुसार आपके हाथों पर मेल खाते रंगों से डिजाइन बनाया जाता है।
इसमें फैंटेसी मेकअप में प्रयोग किए जाने वाले रंगों का ही प्रयोग होता है, फिर डिजाइन को रंग-बिरंगे स्टोन, नगों या फिर कुंदन आदि से सजाया जाता है, ये मेहंदी देखने में काफी खूबसूरत लगती है।
जरदोजी मेहंदी
जरदोजी मेहंदी सिल्वर या गोल्डन शेड लिए होती है, मेहंदी रचे हाथों में सिल्वर या गोल्डन चमकीलियों से डिजाइन बनाया जाता है, ये मेहंदी भी देखने में काफी सुंदर लगती है।
अरेबियन मेहंदी
अरेबियन स्टाइल में मोटे-मोटे फूल-पत्तियों वाले डिजाइन आजकल खूब चलन में हैं। अरेबियन मेहंदी में ब्लैक केमिकल से आउट लाईन कर बीच में हरी मेहंदी से शेडिंग या उसे पूरा भर दिया जाता है। काले व सुर्ख लाल रंग लिए इस मेहंदी पर भी आप अपनी पोशाक के रंग व डिजाइन के अनुसार रंग-बिरंगे स्टोन या कुंदन लगवा सकती हैं।
राजस्थानी या मारवाड़ी मेहंदी
राजस्थानी एवं मारवाड़ी मेहंदी भी फैशन में है, इस स्टाइल की मेहंदी में बाजूओं पर भी कंगन के स्टाइल में डिजाइन बनाया जाता है।
घर पर रचाएं मेहंदी
पारंपरिक मेहंदी रचाने के लिए आप चाहें तो घर पर ही एक रात पहले मेहंदी घोल कर लगा सकती हैं। इसे हाथ से मांडने की तरह या फिर कोन की सहायता से लगाया जा सकता है। घर पर मेहंदी रचाने के लिए आप को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि मेहंदी का रंग बहुत अच्छा आए।
- सूखी हिना को चाय की पत्ती या कॉफी के पानी के साथ अच्छी तरह से घोल लें, ताकि इसमें गुठलियां न रह जाएं।
- अब इस घोल को प्लास्टिक के कोन में डाल कर मन पसंद डिजाइन अपनी हथेलियों पर बनाएं।
- जब मेहंदी पूरी तरह सूख जाए तो उस पर नींबू और चीनी के घोल को लगाएं।
- मेहंदी का रंग गहरा चाहिए हो तो हथेलियों पर लौंग का धुंआ लगने दें।
- पूरी तरह सूखने के बाद हाथों को अच्छी तरह पानी से धो लें।
- यदि रात के समय मेहंदी लगा रहीं हैं, तो सुबह उठ कर मेहंदी को रगड़ कर निकालें, फिर इस पर तेल लगा लें।
हेमा शर्मा

Comments
Post a Comment